- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए अब जिले भर में कवायद तेज हो गई है। कोरिया जिले में आने वाले चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, झगराखाण्ड, खोंगापानी में अध्यक्ष एवं महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें इन नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण पर टिकी हुई हंै।
वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव का रंग दिखाई पड़नेे लगेगा। हालांकि बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में भी आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन यहां चुनाव होने में अभी एक वर्ष का समय शेष है। स्थानीय स्तर पर होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का अपना एक अलग ही मिजाज होता है क्योंकि इसमें स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ही साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लोगों के बीच रस्साकसी देखने को मिलती है। यही वजह है कि कई बार टिकट मिल पाने के कारण आक्रोशित उपेक्षित कार्यकर्ता बागी होकर भी अपने ही पार्टी का बना बनाया खेल बिगाड़नेे से भी नहीं चूकते। ऐसी स्थितियां बने इसके लिए प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों का दौरा जिले में शुरू हो चुका है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जिले में दौरा कर चुके हैं। तो उनके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता छग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी दौरे पर चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मंतूराम प्रकरण के बाद अब कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रखेगी। हालांकि जनता की सहमति के बाद ही अंतागढ़ से उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया था और उसके बाद जब हम लोग कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने गए तो उन्होंने बीती बातों को भूलकर स्थानीय चुनाव के संबंध में चर्चा की। उनकी राय यह है कि नगरीय निकाय के चुनाव में 45 वर्ष से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। साथ ही उन्होंने इस बात के लिए भी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि लोकसभा चुनाव में हमें करारी हार का सामना करना पड़ा है और हमारे पास मात्र 44 लोकसभा सीटें हैं। ऐसे में अब जिस व्यक्ति को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाती है उसी के प्रति सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करें।
इसके पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी जिला मुख्यालय में स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक