- Hindi News
- मड़िया खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मड़िया खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
अंबिकापुर | लोकआह्वान मंच द्वारा कासा के सहयोग से मड़िया खेती के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मड़िया खेती के विधि उत्पादन विश्लेषण, वैज्ञानिक लाभ, स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगिता तथा इसे बढ़ावा देने के लिए भविष्य की रणनिति सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए गंगाराम पैकरा ने कहा कि मड़िया हमारे समाज के लिए पोषक तत्वों का प्रमुख स्रोत है, लेकिन हम इस खेती इसके लाभों को भूलते जा रहे हैं। अब हमारा ध्यान नगद फसलो की ओर ज्यादा जा रहा है। लोगों को इसके लिए चिंतन करने की आवश्यकता है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मड़िया खेती की विधि पर सामूहिक चर्चा की। तुंगा के किसान कुंडल सिंह ने मड़िया के एसआरआई पद्धति, जैविक अमृत खाद के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सरगुजा, जशपुर, कोरिया बलरामपुर-रामानुजगंज जिले 38 ग्राम पंचायतों से 65 किसानों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।