पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में कर्मचारी किसी के दबाव में आकर जोड़ें नाम

मतदाता सूची में कर्मचारी किसी के दबाव में आकर जोड़ें नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में संभागीय कार्यशाला सम्पन्न

अम्बिकापुर|कमिश्नरटीसी महावर ने कहा है कि मतदाता सूची मंे किसी के दबाव में नाम जोड़ने और काटने की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए यह अपराध की श्रेणी में आता है। कमिश्नर शनिवार को सामान्य निर्वाचन के तहत विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओें का भौतिक सत्यापन करना चाहिए ताकि मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि रहे। कार्यशाला में संभाग के समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। कार्यशाला में अपर कलेक्टर आर एक्का, जिला पंचायत सीईओ कोरिया संजीव झा संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह उइके सहित सरगुजा,कोरिया, सूरजपुर, जशपुर एवं बलरामपुर जिले के राजस्व अधिकारी उपस्थित थे कमिश्नर ने कहा कि बड़ी संख्या में एक साथ नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरती जाए। इससे संदेह उत्पन्न होता है। लोगों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। इस पर सावधानी बरती जाए। उन्होेंने अधिकारियों से बीएलओ को ऐसे प्रकरणों में विशेष ध्यान देने को कहा है। फार्म 6,7 8 का परीक्षण करने और मतदाताओं से मोबाइल से सम्पर्क करने को कहा है ताकि मतदाताओं का रेन्डम सत्यापन हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक समयबद्व कार्यक्रम है जिसमें राजस्व अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें