पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का समाधान होने पर चिकित्सा अिधकारी ने दी आंदोलन की चेतावनी

समस्याओं का समाधान होने पर चिकित्सा अिधकारी ने दी आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़चिकित्सा अधिकारी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सीआरएमसी आरएसबीवाई की प्रोत्साहन राशि पर विस्तार से चर्चा किए जाने के साथ ही बायोमेट्रिक्स मशीन का विरोध, पोस्टमार्टम बिल चिकित्सकों से संबंधित अन्य समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं होने पर आंदोलन किए जाने की बात कही गई है।

बैठक में जो बात सामने आई उसमें सीआरएमसी की प्रोत्साहन राशि का वितरण कोरिया जिले में सभी चिकित्सकों को कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनमाने तरीके से करते हुए कुछ चिकित्सकों को इसका लाभ दिया जा रहा है जबकि कुछेक चिकित्सकों को इससे वंचित रखा गया है। संघ ने कई बार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के मार्फत संचालक सचिव स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की थी। पर शासन द्वारा आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, इसलिए छत्तीसगढ़ चिकित्साधिकारी संघ कोरिया ने सर्वसम्मति से उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया है।

वहीं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ के खण्ड चिकित्साधिकारी द्वारा आरएसबीवाई की प्रोत्साहन राशि वितरण में सदैव िवलंब किए जाने से चिकित्सकों में रोष व्याप्त है जबकि पूर्व में विभागीय बैठक में आरएसबीवाई की राशि सात दिनों के भीतर चिकित्सकों के खाते में जानी चाहिए थी, लेकिन राशि आज तक अप्राप्त है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि खण्ड चिकित्साधिकारी मनेन्द्रगढ़ उक्त राशि को संबंधित चिकित्सक के खाते में समय पर अंतरण कराएं। बैठक में चिकित्सालयों में बायोमेट्रिक्स मशीन लगाए जाने का पुरजोर विरोध किया गया। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में यह मशीन लगी हुई है। संघ बायोमेट्रिक्स मशीन का सर्वसम्मति से तब तक विरोध करता है जब तक जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में यह मशीन नहीं लगती। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश तिवारी ने कहा कि 22 अगस्त को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चिकित्साधिकारी संघ की प्रांतीय बैठक हुई थी। प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं से मिलकर कुछ मांगें की गई थी इस पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था। पर आज पर्यन्त कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ चिकित्साधिकारी संघ जिला कोरिया इकाई के सभी सदस्यों ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुण्ठपुर