नीरावती-सरला राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित
चिरमिरी/खड़गवां| उमाविद्यालयखड़गवां की कुमारी सरला नीरावती का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। कुमारी नीरावती लम्बी कूद कुमारी सरला भाला फेंक के लिए चयनित हुई है। खेल-युवा कल्याण विभाग ने राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन कांकेर में किया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मंे कोरिया जिले के महिला एथिलेटिक्स खिलाड़ियों ने सभी इवंेटस में हिस्सा लिया। दोनों ही छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार ग्रामीणों मंे हर्ष है। खेल युवा विभाग के जिला खेल अधिकारी एमएल सिहोसे,मुख्यकार्यपालन अधिकारी एमएल वर्मा,विकासखंड शिक्षाधिकारी बीके ओंगरे ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्लाक खेल प्रभारी संजीव डे ने बताया दोनों ही छात्राएं कर्नाटक मंे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल मंे अच्छे प्रदर्शन के लिए मेहनत कर रही हैं।