मंडल की बैठक में खुलकर उभरा भारी असंतोष
भाजपानगर मण्डल मनेन्द्रगढ़ की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कोरिया के जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, महामंत्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय के साथ विधायक मनेन्द्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भरतपुर सोनहत चंपादेवी पावले, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन फरमानिया के साथ पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक पर उपस्थित मनीष अग्रवाल ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है जो उचित नहीं है वहीं वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी ने कहा कि जनभागीदारी समिति बनाने में भी पूरी तरह से मनमानी की गई है जो उचित नहीं है। विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उन्हें पहले भी इस बात की शिकायत मिली है। इस समस्या के निराकरण के लिए वे जरूरी हुआ तो जनभागीदारी समिति भंग कर सकते हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी को अगर नगर पालिका चुनाव जीतना है तो सामान्य सीट में सामान्य आदमी को दावेदार बनाया जाए और मजबूत दावेदार को अध्यक्ष पद का टिकट दिया जाए जो भाजपा की रीति नीति से जुड़ा हुआ हो। जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप दुआ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद का टिकट सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता को दिया जाना चाहिए जो पार्टी की रीति नीति से जुड़ा हो संगठन के लिए कार्य करता रहा हो तथा पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हो। बाहरी व्यक्ति को बुलाकर टिकट दिया जाना यहां के कार्यकर्ताओं का अपमान है। सुरेश सोनी ने कहा कि पार्टी का टिकट पार्टी के व्यक्ति को ही दिया जाना चाहिए। जो पार्टी की सेवा कर रहे हो उनका किसी भी प्रकार से अपमान नहीं होना चाहिए। इस मौक पर नपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, लखनलाल श्रीवास्तव, अधि. मनोज त्रिपाठी, मुरलीधर सोनी, दिनेश्वर मिश्रा, अनिल केशरवानी, श्याम बिहारी रैकवार, मुनेश्वर पाण्डेय, जमील शाह, हीरालाल तिवारी, आशीष सिंह, अधि. राजकुमार गुप्ता, रजनीश तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
अभाभ्रष्टाचार निरोधक समिति के जिलाध्यक्ष बने बीपी सिंह
चिरमिरी| अखिलभारतीय भ्रष्टाचार निारोधक स