पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक कांग्रेस करेगी 19 सितंबर को सत्याग्रह, ज्ञापन सौंपेगे

युवक कांग्रेस करेगी 19 सितंबर को सत्याग्रह, ज्ञापन सौंपेगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरिमिरी| पात्रहितग्राहियों के नाम गरीबी रेखा के राशनकार्ड में जोड़ने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने 19 सितंबर को नगर में सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। इसमें युवा कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शिव महाराणा 40 सदस्यों के साथ पदयात्रा कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

युवा कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शिव महाराणा ने बताया यह पदयात्रा 19 सितंबर की सुबह 8 बजे कोरिया कालरी से शुरू होगी जो मुख्य मार्ग से होते हुए पोड़ी कालरी, जीएम काॅम्पलेक्स, हल्दीबाड़ी के स्टेशन रोड से होते छोटा बाजार, बड़ा बाजार, गोदरीपारा होकर डोमनहिल बाजार में समाप्त होगी। इसके बाद एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पात्र हितग्राहियों के नाम काटे जा रहे

पिछलेकुछ महीनों से क्षेत्र में गरीबी रेखा के राशन कार्ड से पात्र हितग्राहियों के नाम धड़ल्ले से काटा जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी पात्र हितग्राहियों का नाम गरीबी रेखा की सूची में दर्ज किया जा रहा ही उनका राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने इस समस्या को कई बार पुरजोर तरीके से उठाया पात्र हितग्राहियों के नाम गरीबी रेखा के राशनकार्ड में जोड़ने की मांग की पर इसका स्थानीय प्रशासन पर असर नहीं पड़ा है। इसलिए ये हितग्राही पात्र होने के बावजूद गरीबी रेखा के राशनकार्ड से मिलने वाली सुविधाओ से वंचित हैं। पात्र हितग्राहियों को उनका हक गरीबी रेखा का राशनकार्ड दिलाने के लिए युवा कांग्रेस दृढ़ संकल्पित हैै।