पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी खराबी के कारण लगी आग

तकनीकी खराबी के कारण लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुरस्थित विद्युत सब स्टेशन में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे देर रात तक मनेंद्रगढ़ चिरमिरी क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। साथ ही फायर बिग्रेड की मदद से सब स्टेशन में लगी आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। देर रात 11:30 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुुए दूसरे स्थानों से बिजली लेकर शहर की विघुत व्यवस्था बहाल की तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

देर रात जब बिजलु गुल हुई और लोगों ने चैनपुर से धुएं का गुबार उठते हुए देखा तो ऐसा लगा मानो पूरा सब स्टेशन जलकर राख हो जाएगा। देखते ही देखते हजारों लोगों बिजली सब स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। लोगों का हूजूम सब स्टेशन में जमा होने लगा। धूं-धंूकर जलता ट्रांसफार्मर देख लोग दहशत में आने लगे लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन हटाया किया। इसके बाद घटना की जानकारी रायपुर के उच्चाधिकारियों को दी।

शार्टसर्किटसे लगी आग- चैनपुरस्थित विद्युत सब स्टेशन से कोरिया जिले के अधिकांश इलाके में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार की शाम शार्टसर्किट के कारण यहां आग लग गई। देखते ही देखते विद्युत ट्रांसफार्मर धू -धू कर जलने लगे। आग लगने से मनेंद्रगढ़ चिरमिरी सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई।

इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। सबसे ज्यादा नुकसान एसईसीएल प्रबंधन को उठाना पड़ा। इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों से बात की गयी तो उनका कहना था कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया है जिसकी कीमत लगभग 2.30 करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं जले हुए ट्रांसफार्मर के बगल में 40 एमवीए का एक दूसरा ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जो आवाज आने के कारण बंद था उसे सुधार कर चालू किया गया है। माना जा रहा है कि जो ट्रांसफार्मर आग लगने से खराब हुआ है उसमें मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के साथ ही साथ चिरमिरी सभी कॉलरी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती थी।