कांग्रेसी पार्षद आज से अनशन करेंगे
मनेंद्रगढ़| नगरपंचायत खोंगापानी के कांग्रेस पार्षदों द्वारा राजीव गांधी चौक पर 9 सितंबर से भूख हड़ताल की जा रही है। पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से अब आंदोलन का स्वरूप बढ़ाकर उसे अब अनिश्चितकालीन हड़ताल के रूप में करने की तैयारी कर ली गई है। अब 16 सितंबर से अनशन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत खोंगापानी के नेता प्रतिपक्ष विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा 14 सूत्रीय मांग पर पत्र कलेक्टर कोरिया को प्रस्तुत कर समस्त मांगों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। इसके लिए पार्षदों द्वारा 9 सितम्बर से भूख हड़ताल भी जा रही है। एक सप्ताह का समय हो चुका है पर इस बीच किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी द्वारा हमें विश्वास नही दिलाया गया कि आपकी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए हल निकाला जाएगा। हमारी मांगों में कुछ मांगे ऐसी हैं जिन पर तत्काल कार्यवाही कराना नितांत आवश्यक है। पार्षदों द्वारा एक स्वर में कहा गया कि यदि हमारी मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ठोस कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है तो 16 सितंबर से हम आमरण अनशन पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर बिना ठोस कारगर कार्यवाही के अपना कार्य प्रारंभ रखेंगे और अंतिम तक भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल पार्षद राजाराम कोल, वकील चौधरी, रामकुमार यादव, चेतन सिंह, विपिन चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी एसपी सिंह, राज किशोर यादव, मनोज शिवराज कोल, लखनलाल, श्यामपति सेन दिनेश कुमार पाल, मोहन दुबे , मनोज कुमार चतुर्वेदी, विजय साहू, चिन्टू भास्कर, रामप्रसाद यादव, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अन्य उपस्थित रहे।