पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल बस में ढूंसढूंसकर भरे जाते हैं बच्चे

स्कूल बस में ढूंसढूंसकर भरे जाते हैं बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरिया कॉलरी| क्षेत्रके लोग लंबे समय से एसईसीएल प्रबंधन की मनमानी से परेशान हैं। दरअसल कॉलरी में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए यहां एक मात्र बस लगाई गई है इसमें बस चालक स्कूली बच्चों को भरकर ले जाते हैं। इस बारे में कई बार कॉलरी कर्मियों ने एसईसीएल के अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराया पर आज तक कोई पहल नही की गई जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलरी कर्मियों ने इस संबंध में एसइसीएल के अधिकारियों से उचित पहल किए जाने की अपील की है।