पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खोंगापानी में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू

खोंगापानी में दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचलक्षेत्र खोंगापानी में शारदेय नवरात्र पर विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा पंडालों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में लगभग दस स्थानों पर जगत जननी की विभिन्न भाव भंगिमाओं को प्रदर्शित करती हुई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। एकतानगर में परंपरागत् ढंग से रावण दहन किया जाएगा।

नगर पंचायत खोंगापानी क्षेत्र में बीसीएम, पोखरी दफाई, कोल दफाई, बुद्धू सिंह दफाई, एकतानगर, राम मंदिर, मौर्या क्लब, एनसीएच कॉलोनी, 56 दफाई, 72 माइनस में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

नवरात्र पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से खोंगापानी चौकी में 24 सितंबर बुधवार को 4 बजे से शांति समिति की बैठक आहुत की गई है। इस संबंध मेें जानकारी देेते हुए चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दुर्गोत्सव के समय शांति व्यवस्था बहाल रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पूजा पंडालों में लगाए जाने वाले डीजे एक निश्चित साउंड में बजे इसके लिए समिति संचालक सुनिश्चित करें। वहीं पूजा पंडालों में फूहड़ गीत बजे इसकी भी जिम्मेदारी समिति संचालक लें।