अमर शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि
भास्कर संवाददाता | बैकुंठपुर
सियाचिन के बहादुर हनुमनथप्पा समेत अन्य नौ सैनिकों को आज जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी अमर जवानों के छायाचित्र लगाकर माल्यार्पण किया व मोमबत्ती जालाकर उनकी शहादत को याद किया।
गौरतलब है कि सियाचिन ग्लेशियर में 3 फरवरी को हिमस्खलन के दौरान 10 सैनिक बर्फ में दब गए थे। सभी जवानों की तलाश सेना द्वारा कि जा रही थी। इस दौरान 9 सैनिकों के शव बरामद हुए जबकि लांस नायक हनुमनथप्पा चमत्कारिक रूप से जीवित मिले। उनका उपचार दिल्ली के सेना के अस्पताल में चल रहा था। जिनकी सलामती के लिए पूरे देश की तरह कोरिया जिले में भी प्रार्थना की गई। लेकिन लगभग 50 घंटे तक अस्पताल में जिदंगी की जंग लड़ते-लड़ते हनुमनथप्पा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई ।
शुक्रवार को घडी चौक में अभाविप के प्रखर गुप्ता, रमेश राजवाडे, पृथ्वी रतन तिवारी, आलेख नामदेव, विकास दुबे, मोहित सिंह, किशोर सिंह, आकर्षित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। चरणदास महंत ने भी दी श्रद्धांजिल-लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने श्रद्धंजलि देते हुए कहा कि देश ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है।
सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते अभाविप के कार्यकर्ता
शहादत