पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों के संलग्नीकरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

शिक्षकों के संलग्नीकरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़ | पूर्व माध्यमिक शाला भौता में शिक्षकों के संलग्नीकरण से अध्यापन का काम प्रभावित हुआ है। गांव के पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से लेकर पिछले महीने ग्राम नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में आवेदन सौंपकर शिक्षकों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की थी।

लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि शिक्षण सत्र समाप्ति की ओर है। ग्राम भौता के पटेल जयलाल सिंह टेकाम ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला भौता में एक प्रधानपाठक, एक उच्च श्रेणी शिक्षक व दो शिक्षक पंचायत पदस्थ किए गए हैं, जिनमें से प्रधानपाठक अशोक कुमार मंडल को आश्रम अधीक्षक खोंगापानी में संलग्न किया गया है। साथ ही एक शिक्षक पंचायत सूर्योदय सिंह को संकुल केंद्र बंजी में समन्वयक बनाकर संलग्न किया गया है। इस प्रकार चार में से दो शिक्षकों ही पूर्व माध्यमिक शाला भौता में कार्यरत हैं।

शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई व गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पटेल ने कहा कि शिक्षण सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन उनके द्वारा कई बार इस गंभीर मसले पर शासन-प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराए जाने के बावजूद शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर कोरिया का ध्यानाकर्षित कराते हुए शिक्षकों को शीघ्र उनके मूल स्थान पर पदस्थापित किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...