शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने कार्यशाला
राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय खड़गवां में उच्चतर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।
खिलकर फूल ने कहा अच्छे लोग भी है जहां में तो चुभकर काटों ने कहा हुजूर हम भी हैं राहों में अगर हौसले बुलंद हो और इरादे नेक हो तो आपके पीछे खड़ा हुआ समाज अगर आपका विरोधी है तो आपको को सलाम करने लगता है दुआ देने लगता है यह कहते हुए नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य आरती तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दाैरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व साहित्यिक सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट दिया गया।
कार्यक्रम में धनंजय पाण्डेय, डाॅ. अमित कुमार वावरिया, शत्रुधन सोनवानी, डाॅ. संदीप सिंह, पूनम गुप्ता, संदीप सिंह, आंचल सिंह, कामाक्षी प्रधान, अक्षतानंद पाण्डे, जनेश सिंह युवराज सिंह आदि का संचालन में सहयोग रहा।
रुसा के संयोजक ने इसके उच्चशिक्षा पर प्रभाव बताए
रूसा के संयोजक डाॅक्टर दीपक सिंह ने रूसा क्या है व उच्च शिक्षा पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। मनेन्द्रगढ़ पीजी काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डाॅ. कमल कुमार पाण्डेय ने सकल नामांकन अनुपात पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ व कोरिया जिले के नामांकन अनुपात को रेखांकित किया। उन्होंने कहा जहां छत्तीसगढ़ राज्य का सकल नामांकन अनुपात 11 प्रतिशत है, वहीं जिले का महज 5.46 प्रतिशत है। यह अनुपात राष्ट्रीय अवसर 20 प्रतिशत की तुलना में बहुत ही कम है। अतः हमेें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करना होगा।