पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापामार कार्रवाई में अवैध कोयला व ईंटा भट्ठा जप्त

छापामार कार्रवाई में अवैध कोयला व ईंटा भट्ठा जप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन मंडलाधिकारी आरके तिवारी बैकुंठपुर के निर्देशानुसार ग्राम सिंघत के आसपास कुछ चिन्हित लोगों के यहां छापामार कार्रवाई की जानी थी। इन्हें कार्रवाई की सूचना मिलते ही वे घर फरार हो गए।

जानकारी मिली कि ग्राम सिंघल निवासी बंश कुमार पिता इतवार साय गोंड़ घोघरा नाला स्थित अपने ईंट भट्‌ठा गया है। बीट गार्ड, वन पाल ने मौके पर से भट्‌ठी के पास रखी 13 नग कोयला से भरे वाहन, मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 16 सीबी-3694, ईंटा बनाने का सांचा 6 नग, एक कावर व ईंट भट्‌ठा भी जप्त किया।

आगे की कार्रवाई के लिए वन मंडलाधिकारी के निर्देश का इंतजार है। 8 फरवरी को जिला स्तरीय समाधान शिविर भरदा में कलेक्टर कोरिया व वन मंडलाधिकारी व कोरिया कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया था।

इसमें प्रत्येक वाहन की चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। मौके पर पीटपास अनिवार्य है, नहीं होने पर परिवहन अधिनियम की धारा 41,42,76 के अनुसार अवैध परिवहन दर्जकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। दिनांक 9 फरवरी से वन परिक्षेत्राधिकारी राय सिंह मार्को के आदेशानुसार समस्त वाहन मालिकों को सूचित कर सूचना पत्र पर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...