स्काउट-गाइड राज्य परिषद् द्वारा सम्मानित हुए पंकज गुप्ता
बैकुंठपुर| भारत स्काउट-गाइड राज्य परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कोरिया जिले के जिला आयुक्त पंकज गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कोरिया जिले में स्काउट-गाइड आंदोलन को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान देने के लिए व राज्य स्तरीय जंबूरी की सफलता के लिए शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, राज्य मुख्य आयुक्त गजेन्द्र यादव एवं शिक्षा सचिव सुभ्रत साहू ने दिया। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कामायनी कश्यप व जिला संगठन आयुक्त एमआर पाल को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।