पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किम जोंग ने मरवा दिया अपने सेना अध्यक्ष को

किम जोंग ने मरवा दिया अपने सेना अध्यक्ष को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रूर शासक के रूप में कुख्यात किम जोंग उन ने इस बार उत्तर कोरिया के सेना अध्यक्ष को ही मरवा दिया। जनरल री योंग गिल को भ्रष्टाचार और गुटबाजी के आरोप में गोली से उड़ा दिया गया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने बुधवार को यह जानकारी दी।

किम जोंग उन इससे पहले अपने चाचा जांग सोंग थाएक को निर्वस्त्र कर भूखे कुत्ते के सामने फिंकवा चुके हैं। इनके अलावा भी वे कई अधिकारियों और विरोधियों को या तो मरवा चुके हैं या पदों से हटा चुके हैं। आमतौर पर इनकी सरकारी पुष्टि नहीं होती। पिछली मई में देश के रक्षा प्रमुख को फायरिंग रेंज में विमान भेदी तोप से बांध कर उड़ा दिया गया था। करीब 60 साल के जनरल री को अगस्त 2013 में कोरियाई पीपुल्स आर्मी का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया था।





वे 2002 में लेफ्टिनेंट जनरल बने थे और 2007 से 2012 तक मोर्चे पर पांचवीं आर्मी कोर में तैनात थे। उन्हें 2010 में कर्नल जनरल के रूप में पदोन्नति मिली और कोरियाई वर्कर्स पार्टी का सदस्य बनाया गया।

खबरें और भी हैं...