पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीईओ ने स्कूलों में निरीक्षण कर 12 अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया

बीईओ ने स्कूलों में निरीक्षण कर 12 अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़ | बीईओ के द्वारा स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी किया है। प्राथमिक शाला लोहारी, लामडाही, बरकेला, बेलबहरा, कोथारी एवं माध्यमिक शाला लाई, धरमपुर, बरकेला तथा कोथारी के अनुपस्थित पाए गए लगभग 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर माह फरवरी 2016 का वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा स्तर की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, छात्रवृत्ति वितरण, गणवेश वितरण एवं शाला की साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया गया है। पीने का पानी, टॉलेट निर्माण एवं विद्युत विहीन भवनों की जानकारी लेकर बीईओ कार्यालय के माध्यम से जिला शिक्षाधिकारी कोरिया को प्रेषित करने बावत् संबंधित शालाओं के प्रधानपाठकों को पत्र जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...