पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलरीकर्मी व ग्रामीणों ने की आरओ प्लांट की मांग

कॉलरीकर्मी व ग्रामीणों ने की आरओ प्लांट की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पाण्ड़वपारा काॅलरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए काॅलरीकर्मी व ग्रामीणों ने आरओ प्लांट स्थापित किए जाने की मांग की है।

झिलिमिली व पाण्ड़वपारा काॅलरी में कार्यरत श्रमिकों का परिवार पाण्ड़वपारा में बने श्रमिक आवासों में निवास करते हैं। इनके क्वार्टर में पेयजल आपूर्ति का कार्य तो होता है, लेकिन उन्हें पीने के लिए साफ पानी हर रोज समुचित रूप से उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसके कारण पुलिस सहायता केंद्र के पास एसईसीएल के ट्यूबवेल में जाकर पानी भरना पड़ता है। कई लोग तो ऐसे हैं, जो पानी भरने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं इसलिए उन्हें हर दिन पानी खरीदना पड़ता है। पाण्ड़वपारा में पीने के साफ पानी की समस्या को देखते हुए कई ग्रामीण ऐसे हैं, जो ट्यूबवेल से 20-20 लीटर के ड़िब्बों में पानी भरकर श्रमिक आवासों में निवासरत श्रमिक परिवार के घरों में पहुंचाते हैं। इसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं।

ऐसी स्थिति सालभर रहती है, गर्मी के दिन समस्या और अधिक जाती है। इसे ध्यान में रखकर पाण्ड़वपारा में निवासरत श्रमिकों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी पाण्ड़वपारा में वाटर एटीएम (आरओ प्लांट) स्थापित कराए जाने की मांग की है। ग्रामिणों के मुताबिक दो दिन पहले पाण्ड़वपारा में आरओ प्लांट स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर जनपद अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह से मिले। सूर्य प्रताप सिंह ने मांग को लेकर कोरिया कलेक्टर से मुलाकात कर आरओ प्लांट लगवाने प्रयास करने आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...