िवकास की ओर बढ़ रहा शहर
चिरमिरी| नगर पालिक निगम चिरमिरी इन दिनों शहर को एकरुपता देकर स्वच्छ व संुदर बनाने की दिशा में लगातार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही हैं। निगम द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से शहर विकास को एक नया आयाम मिल हंै। इस तारतम्य में पोंड़ी चाैराहे से साजापहाड़ तक व डोमनहिल से गेल्हापानी से कोरिया सहित पोड़ी होते कोरिया काॅलरी तक सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए ट्यूबलर पोल लगाने की स्वीकृति के लिए भेजे प्रस्ताव को शहरी विकास विभाग, नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से अंतिम स्वीकृति मिल गई है। जो जल्द ही टेंडर प्रक्रिया से होते हुए मूर्त रूप लेगा। इस संबंध में महापौर के. डोमरू रेड्डी ने बताया कि पिछले 6-8 महीनों से हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत थे और इसकी स्वीकृति के लिए हमने अपने विभाग के मंत्री सहित विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क कर स्वीकृति के लिए कड़ी मेहनत की। महापौर ने बताया कि हमारा सोचना है कि शहर विकास के लिए एकरुपता होना जरूरी है। निगम क्षेत्र के साजापहाड़, पल्थाजाम, खुरसिया जैसे पिछड़े इलाको को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने की दिशा में हमारा प्रयास जारी है। इस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। शहर के सभी मार्गों तक प्रकाश पहुंचाना हमारा काम है और हम इसके लिए शासन के दिशा-निर्देशों के तहत् काम कर रहे हैं। महापौर ने बताया कि सालों से गेल्हापानी कोरिया सहित साजापहाड़ वाले इन मार्गों पर अंधकार था, जिसे हमने एक चुनौती के रूप में लिया और शासन से सामंजस्य स्थापित कर इसे स्वीकृत कराया है। निश्चित ही इससे राहगीरों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगले चरण में बरतुंगा मार्ग पर हमारा ध्यान कंेद्रित होगा, उसके लिए भी कार्य योजना बनाकर बजट की व्यवस्था करें। यहां भी भविष्य में कार्ययोजना बनाकर प्रकाश की व्यवस्था करेंगे।