पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेंबर की ताकत से बढ़ेगी व्यापारियों की क्षमता: कौशल

चेंबर की ताकत से बढ़ेगी व्यापारियों की क्षमता: कौशल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मनेंद्रगढ़

हमेशा संख्या बल का महत्व होता है। प्रजातंत्र में संख्या बल का ही सम्मान होता है। चेंबर की ताकत बढ़ेगी तो व्यापारियों की ताकत बढ़ेगी इससे हम शासन-प्रशासन के समक्ष अपने न्यायोचित मांगों को अधिक दृढ़ता से रख सकेंगे।

उक्त बातें चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक कौशल अरोड़ा ने जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश मंत्री संजय सिंदवानी को स्मृति चिन्ह देते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेरा उन सभी साथियों से आग्रह है, जो अभी तक चेंबर के सदस्य नहीं बन पाए हैं। वे सदस्य बनें व व्यापारी एकता को मजबूती प्रदान करें। युवा चेंबर के प्रदेश मंत्री संजय पोद्दार व जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें महामंत्री अरुण अग्रवाल व उपाध्यक्ष पद के लिए बैकुंठपुर से शारदा गुप्ता को चुना गया। चेंबर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बीते साल कोरिया ही नहीं बल्कि राज्य में चेंबर की कार्यशैलियों में सहयोग व मार्गदर्शन देने चेंबर के एमएच सुराना, रवि अग्रवाल, जसपाल सिंह कालरा, सुयश गुप्ता, गुरमीत सिंह, एमएल खोड़ियाल, गुरमीत सिंह चावला, हरविंदर सिंह अरोड़ा, अरुण अग्रवाल, सोनहत से राजेश राज गुप्ता को सम्मानित किया। चेंबर सदस्य व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने चेंबर के कार्यालय के लिए नगर पालिका क्षेत्र में अस्थायी रूप से कार्यालय खोले जाने की घोषणा की। बैठक में चिरमिरी से राजीव मित्तल, गुरमीत सिंह गांधी, आशीष जैन, महेश अग्रवाल, सोनहत से राजेश राज गुप्ता, बरबसपुर से दुर्गेश पांडेय, रवि अग्रवाल, बचरापोंड़ी से निशांत जायसवाल के अलावा इंद्रजीत सिंह, संजय, मृदुल, रितेश, अनिल, आशीष कक्कड़, निरंजन मित्तल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

जिले के सभी वर्ग के व्यापारियों को जोड़ना उद्देश्य: राजेन्द्र व रफीक
जिला स्तरीय बैठक में चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन व राजेंद्र बोंदिया ने कहा कि चेंबर का उद्देश्य जिले के सभी वर्ग के व्यापारियों को एकत्र कर संगठन के साथ जोड़नाा है, जिससे व्यापारियों की समस्याओं व सुझावों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ व्यापारियों को दिलाया जा सके। चेंबर के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जिले से उपस्थित पदाधिकारियों व संस्था के वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन करते हुए समस्याओं व सुझावों पर चिंतन किया। चेंबर के महामंत्री मनीष अग्रवाल ने जिला स्तरीय बैठक में व्यापारियों के सुझाव व समस्याओं को वाणिज्यिक कर विभाग, पुलिस विभाग, बैंक, स्वास्थ्य विभाग को प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

व्यापारिक समस्याओं व सुझावों से अवगत हुए चेंबर पदाधिकारी।

बैठक
खबरें और भी हैं...