चार युवकों से अवैध शराब जब्त की गई
चिरमिरी | हल्दीबाड़ीस्टेट बैंक के पास महुआ दफाई में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन युवकों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसमें एक आरोपी नाबालिग है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमितचंद के पास से 52 पाव, सत्यम तिवारी के पास से 49 पाव एक अन्य नाबालिग के पास से 48 पाव कुल 149 पाव शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शराब जप्ती की यह कार्रवाई नगर निरीक्षक डीआर टंडन के नेतृत्व में की गई है। इसी तरह फिल्टर दफाई कोरिया से पुलिस ने जुठन आत्मज कमलू हरिजन को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ कर न्यायालय भेजा।
जिला अाबकारी अधिकारी को क्षेत्र के डोमनहिल, गेल्हापानी, कोरिया कालरी सहित अन्य हिस्सों में गांजा महुआ शराब बड़े पैमाने पर बेचने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सपना सिन्हा ने अमले के साथ नाका-बंदी कर फिल्टर दफाई कोरिया से जुठन आत्मज कमलू हरिजन को 10 ली. महुअा शराब के साथ पकड़ा।