जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन 23 को
बैकुंठपुर | कलेक्टरएवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस. प्रकाश ने बताया कि कोरिया जिले के जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन 23 फरवरी को आयोजित किया गया है। इसकी अध्यक्षता जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। इसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के द्वारा पदीय कार्यों की शपथ लेंगे। शपथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिलाई जाएगी।