- Hindi News
- छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए
मार्गदर्शनसंस्थान बैकुण्ठपुर में संस्थान का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षा महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय एवं सीनियर सेकण्डरी स्कूल के छात्र/छात्रआें द्वारा रंगारंग विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भईयालाल राजवाड़े, बैकुण्ठपुर नगर पालिका अध्ययक्ष शैलेष शिवहरे, चिरमिरी नगर निगम महापौर डमरु रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर, शहर के गणमान्य नागरिक गण एवं अभिभावकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत संस्थापक के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर विधायक राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरिया जिला में शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान के लिए बधाई दी। संस्थान के संस्थापक डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के विगत 24 वर्षों के कार्यों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गीत, नाटक, नृत्य, विभिन्न प्रांतों के वेशधरे फैंसी ड्रेस का आयोजन तथा अन्य कई आयोजन किए गए। संचालन कमलेश सिंह, शामली नगमा इराकी द्वारा किया गया।
रंगारंग प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।