- Hindi News
- जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन 18 फरवरी को, शपथ लेंगे जनप्रतिनिधि
जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन 18 फरवरी को, शपथ लेंगे जनप्रतिनिधि
बैकुंठपुर | कोरियाजिले की पांच जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन 18 फरवरी को आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस प्रकाश ने बताया कि सम्मिलन की अध्यक्षता संबंधित जनपद पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। इसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्य पदीय कार्यो को सत्य निष्ठापूर्वक करने की शपथ लेंगे। शपथ संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिलाई जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए इस दिशा में तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।