पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आेलिंपिक अब हो सकेंगे कई देशों में

आेलिंपिक अब हो सकेंगे कई देशों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोनाको| अोलिंपिकमें बढ़ रहे भारी भरकम खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति(आईओसी) ने एक ही स्थान पर खेलों का आयोजन कराने की लंबे समय से चल रही परंपरा को तोड़ते हुए मेजबान शहर को प्रतियोगिताएं दूसरे शहर और देशों में स्थानांतरित करने की इजाजत दे दी है। आईओसी के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने इस अनुशंसा को आईओसी सदस्यों के सामने प्रस्तुत करते हुए यह जानकारी दी। कोट्स ने कहा,‘इन बदलावों से दूसरे शहरों और देशों को भी खेलों का आयोजन करने का मौका मिलेगा। विभिन्न देशों के मामले में यह भौगोलिक परिस्थिति और निरंतरता के कारण से यह बदलाव किया गया है।’ ऐसा माना जा रहा है कि यह परिवर्तन दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 2018 में होने वाले शीतकालीन ओलिंपिक के मद्देनजर लिया गया है क्योंकि रूस के शहर सोच्चि में इस वर्ष हुए शीतकालीन ओलिंपिक में 51 अरब डॉलर का भारी भरकम खर्च आया था जिससे भविष्य में खेलों की मेजबानी करने वाले शहरों पर खतरा मंडराने लगा था।