- Hindi News
- ग्रामीण विकास विभाग की संभागीय बैठक 24 दिसंबर को
ग्रामीण विकास विभाग की संभागीय बैठक 24 दिसंबर को
ग्रामीण विकास विभाग की संभागीय बैठक 24 दिसंबर को
अंबिकापुर| पंचायतएवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की संभागीय समीक्षा बैठक 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर कार्यालय के सभाकक्ष में रखी गई है। उपायुक्त एपी सांडिल्य ने जिला पंचायत सरगुजा, कोरिया एवं जशपुर तथा परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज को बैठक में एजेंडे की जानकारी योजनावार निर्धारित प्रपत्र में 15 दिसंबर तक सीडी सहित हाथों-हाथ भिजवाने कहा है
गिरवरगंजमें कुएं से टुल्लू पंप चोरी
सूरजपुर| ग्रामगिरवरगंज में कुएं से टूल्लूपंप चोरी के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गिरवरगंज निवासी सोमारसाय राजवाड़े के कुएं में लगे टूल्लू पंप को ग्राम पचिरा निवासी सुमेश उरावं एवं योगेश यादव ने चोरी कर ली। सोमारसाय की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
शराबपीकर उत्पात मचाते युवक गिरफ्तार
बिश्रामपुर| शराबपीकर उत्पात मचाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि कैलाशपुर निवासी चोला प्रसाद रजवार शराब के नशे में गांव में उत्पात मचा रहा था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने 36च के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।