पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| कस्तूरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से छात्राओं में शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने हेतु अधीक्षिकाओं के लिए मेंसटूअल हाईजिन विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला होटल कुमकुम में आयोजित की गई। कार्यशाला में कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर एवं सरगुजा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की समस्त अधीक्षिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान यूनिसेफ रायपुर की समन्वयक जेनीफर सेलवोज ने किशोरी बालिकाओं में बढ़ती उम्र में होने वाले शारीरिक परिवर्तन, होने वाली बीमारियों के उपचार एवं साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित अधीक्षिकाओं को बालिका शिक्षा प्रभारी दीपमाला सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी।