पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिपूर्वक संपन्न कराएं निकाय चुनाव

शांतिपूर्वक संपन्न कराएं निकाय चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगुजारेंज के आईजी टीजे लंागकुमेर ने रविवार को अपने कार्यालय में संभाग स्तरीय क्राइम मीटिंग ली। अधिकारियों से चर्चा के दौरान रेंज अंतर्गत पेडिंग अपराध, प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्रवाई की समीक्षा की गई।

आईजी श्री लांगकुमेर ने पेडिंग अपराध का समय पर निराकरण करने, क्षेत्र में चोरी, लूट और संपत्ति संबंधी अपराध नियंत्रण आवश्यक कार्रवाई करने सभी एसपी को निर्देशित किया। उन्होंने आने वाले नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने चर्चा की। संभाग में गुम हुए बालक-बालिका की तलाशी हेतु जारी विशेष अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने निर्देशित किया गया। क्राइम मीटिंग में सरगुजा एसपी सुन्दरराज पी, बलरामपुर एसपी जीएस दर्रो, सूरजपुर एसपी प्रखर पाण्डेय, कोरिया एसपी बीएस ध्रुव, जशपुर एसपी जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे।

संभाग के पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेते आईजी टीजे लांगकुमेर