पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवेकानंद शासकीय कालेज में हुए रंगारंग कार्यक्रम

विवेकानंद शासकीय कालेज में हुए रंगारंग कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मनेंद्रगढ़

विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर कोरिया एस. प्रकाश, विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, नगर पंचायत झगराखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नई लेदरी अध्यक्ष विष्णु दास, खोंगापानी अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सरजू यादव, एसडीएम नूतन कंवर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्राचार्य एसडी झा उपस्थित रहे। स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया।

कार्यक्रमों में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हरी यादव के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्रा रितु आर्या व जय तिवारी के द्वारा मिमिक्री पेश की गई । वहीं दहेज का दानव नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा एकल व समूह में आकर्षक नृत्य व गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई । संचालन प्रोफेसर रश्मि तिवारी व हुस्नेआरा खान ने किया। इस अवसर पर एएसपी कीर्तन राठौर, विवेक चतुर्वेदी, पार्षद सतकुमार बंजारे, शैल जायसवाल, राखी सिंह, ममता सोनी, अमित कक्कड़, प्रोफेसर आनंदा गुप्ता, डॉ. व्ही. प्रसाद, रश्मि तिवारी, डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई, छात्रसंघ प्रभारी मोनिका श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक बृजलाल साहू, अनामिका मिश्रा, रेणु प्रजापति, प्रभा राज, मनीष श्रीवास्तव, आलोक राय, हफीज मेमन, रवि जैन, प्रकाश त्रिपाठी, राजा त्रिपाठी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, सचिव नवीन सिंह, रामायण तिवारी व राजिक कुरैशी सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव में मिस्टर एवं मिस कॉलेज की धूम रही। वेशभूषा, प्रस्तुतिकरण एवं बुद्धिमता के आधार पर मि. कॉलेज के रूप में मामुल सिद्दीकी बीकॉम (प्रथम) तथा मिस कॉलेज के रूप में श्रुति गढ़वाल बीएससी (प्रथम) का चयन किया गया।

कालेज की वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।

खबरें और भी हैं...