यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से परेशानी
बड़ाबाजार स्थित बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय के नहीं होने से यात्री परेशान हैं। इसके कारण यात्रियों को होटल के अंदर या आसपास लगे ठेले वालों के पास बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
बड़ा बाजार स्थित बस स्टैंड से अंबिकापुर, बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, बिलासपुर खड़गवां सहित अन्य स्थानों के लिए बस जाती है। इस तरह यहां हर दिन आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। कई यात्रियों को बस का इंतजार करते देखा जा सकता है। इसके बाद भी यहां यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। कोरिया, पोडी, नार्थ चिरमिरी,जीएम काम्पलेक्स, हल्दीबाड़ी, डोमनहिल, गोदरीपारा, बरतुंगा, छोटा बाजार के माईनस क्वार्टर,पानी टंकी, रेलवे स्टेशन के सैकड़ो लोग बड़ा बाजार से बस पकड़ कर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। वहीं बड़ी संख्या में काॅलेज के छात्र भी विभिन्न क्षेत्रों से पढ़ने के लिए आते हंै। काॅलेज की छात्राएं प्रोफेसनल कंप्यूटर क्लासेस की छुट्टी के बाद बस स्टैंड में स्थित दुकानों के बाहर खड़े रहकर बस टैक्सी का इंतजार करते देखा जा सकता है। बारिश और गर्मी के मौसम में ऐसे लोगों को अधिक परेशानी होती है। वहीं बस स्टंेड में असमाजिक तत्वो का भी डेरा रहता है। ऐसे लोग छात्राओं छेड़ने से बाज नहीं आते हैं। खास वजह है कि अब ये छात्राएं बड़ा बाजार हल्दीबाड़ी मुख्य मार्ग पर बने झोपडी में खड़े रहकर बस और टैक्सी का इंतजार करती हैं। बस स्टेंड में स्थित दुकानो में भीड़ होने के कारण कई बार बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपमानित कर बाहर निकाल दिया जाता है।
शहर से बाहर बना है यात्री प्रतिक्षालय-शहर से 15 किलोमीटर दूर लाखों रुपए की लागत से मालवीय नगर में यात्री प्रतिक्षालय बनाया गया है। यह अब तक पूरी तरह से अनुपयोगी साबित हुआ है। नगर के मुख्य बस स्टेंड बड़ा बाजार में पहले यात्री प्रतिक्षालय था। पर विकास की दौड़ मंे यह सुविधा कब लोगों से छीन ली गई पता ही नहीं चला। स्थानीय प्रशासन भी इस पूरे मामले में आज तक मौन है।
यात्री परेशान होते है
सुबहचिरमिरी से बिलासपुर की ओर जाने के लिए 4 बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाता है। लिहाजा बडी संख्या मंे यात्री सुबह सड़क के किनारे खडे़ होकर बस का इंतजार करते हंै। यही हाल रात में होता हैं। जब बिलासपुर से चिरमिरी रात में बस आती है। तभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता है।