पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका ने परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी दक्षिण कोरिया भेजी

अमेरिका ने परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी दक्षिण कोरिया भेजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्योंगयांग द्वारा परमाणु परीक्षण व रॉकेट प्रक्षेपण के प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिका ने अपनी एक परमाणु क्षमता संपन्न पनडुब्बी को दक्षिण कोरिया भेज दिया है। आठ वर्ष से सेवारत वर्जीनिया क्लास पनडुब्बी यूएसएस नॉर्थ कैरोलिना एसएसएन-777 की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह टोमाहॉक क्रूज मिसाइल व टॉरपीडो दागने में सक्षम है।दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में इस पनडुब्बी की तैनाती के साथ ही अमेरिका ने कहा कि वह दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और उत्तर कोरिया को एक चेतावनी संदेश दिया है। अमेरिका रडार से बचने की क्षमता वाले दो नए लड़ाकू विमान संभवत: बी-2 बमवर्षक विमान व एफ-22 राफ्टर विमान दक्षिण कोरिया में तैनात करने पर विचार कर रहा है।

दक्षिण कोरिया में इस पनडुब्बी की तैनाती को उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण व रविवार को किए गए रॉकेट प्रक्षेपण के प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है, जिसकी सियोल व अमेरिका ने निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करार दिया है।

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया की रक्षा के लिए अपने 28,500 सैनिकों को दक्षिण कोरिया में पहले से ही तैनात कर रखा है।

खबरें और भी हैं...