पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरिया जिले के नगरीय निकाय का आरक्षण कल

कोरिया जिले के नगरीय निकाय का आरक्षण कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| जिलेके नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए तीन नगर पंचायत, एक नगर पालिका एक नगर पालिक निगम के वार्डों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षण 26 सितंबर की सुबह 11 बजे से जिला कलेक्टर के सभाकक्ष में होगा।

कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी एस प्रकाश ने बताया नगर पंचायत खोंगापानी के वार्डों का आरक्षण सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, नगर पंचायत नई लेदरी के वार्डों का आरक्षण दोपहर 12 से 1 बजे तक नगर पंचायत झगराखांड के वार्डों का आरक्षण दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्डों का आरक्षण 3 से 4 बजे तक, नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्डों का आरक्षण शाम 4 बजे से किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी आयुक्त, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत नई लेदरी और नगर पंचायत झगराखांड के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सूचना का प्रकाशन सूचना पटल वार्डों के सहगोचर स्थानों में वार्डों के आरक्षण की तिथि, स्थान समय चस्पा करने को कहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आरक्षण संबंधित जानकारी सहित निर्धारित स्थान समय पर उपस्थित होने को कहा है।