- Hindi News
- केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक पहंुचाएं
केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक पहंुचाएं
जनताकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा योजना क्रियान्वन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को संगठन कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयार में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को वार्ड के मतदाताओं तक पहुंचकर केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।
यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का। उन्होंने यहां पहंुचने के बाद कार्यकर्ताओं से यह बात कही। इसके पहले प्रथम जिला आगमन पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच उनका आत्मीय स्वागत किया। जिला प्रवेश के दौरान रतनपुर में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद दुबछोला सलका में बाइक रैली के साथ वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में कार्याकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल ने शाल, श्रीफल भेंटकर प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का स्वागत किया। कार्यक्रम में सरगुजा संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्राकर, बिलासपुर संभागीय संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, विधायकचम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा सिंह, महापौर जोगेश लाम्बा, बीजेपी आई.टी.सेल के प्रदेश सह संयोजक प्रकाश बजाज, महापौर डमरू बेहरा, जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तीरथ गुप्ता, रामेश्वर पाण्डेय, रविशंकर शर्मा, लखनलाल श्रीवास्तव, राम सिंह, जयाकर, श्रीमती गौरी हथगेन, जमुना पाण्डेय, सुनिता सिंह, शैलेष शिवहरे, कुंती चक्रधारी, विरेन्द्र राणा, पवन कुमार, सत्यनारायण विश्वकर्मा, ओमेश्वरी राजवाड़े, रामधनी गुप्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत
संभागीय संगठन मंत्री विधान चंद्राकर ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत होती है। जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा एवं लोकसभा जिस तरह से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई है उसी तरह कार्यकर्ता नगरीय निकाय में डटकर मुकाबला