- Hindi News
- साक्षरता पर मिली ट्राफी कलेक्टर को साैंपी गई
साक्षरता पर मिली ट्राफी कलेक्टर को साैंपी गई
अंतर्राष्ट्रीयसाक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों दो जिले के दो ग्राम पंचायतों को प्राप्त ट्राफी और प्रशस्ति जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव झा ने कलेक्टर एस प्रकाश को सौंपी। इस अवसर कलेक्टर एस प्रकाश ने साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री झा को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के परियोजना अधिकारी यू.के जायसवाल भी उपस्थित थे।
जायसवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2014 के आयोजन के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कोरिया जिले की दो ग्राम पंचायत देवगढ़ बंजारीडांड़ को राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी के हाथों पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत देवगढ़ की सरपंच अगसिया बाई एवं ग्राम पंचायत बंजारीडांड़ का पुरस्कार उप सरपंच सविता साहू द्वारा प्राप्त किया गया। उन्होने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी जिले की दो ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2012 में ग्राम पंचायत घाघरा विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, वर्ष 2013 में उत्कृष्ट कार्य हेतु कोरिया जिला ग्राम पंचायत पटना को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया था। कोरिया जिले ने विगत तीन वर्षों में कुल पंाच राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्राप्त किया है। वर्ष 2012 में उप-राष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अम्बेडकर हॉल में तथा 2013 2014 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन, में जिले को पुरस्कार प्रदान गौरवान्वित किया है।
कलेक्टर को प्राप्त ट्राफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।