पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उम्मीद जताई है कि भारत

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उम्मीद जताई है कि भारत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उम्मीद जताई है कि भारत इंचियोन में इस बार कम से कम 70 पदक जीतेगा। हालांकि इस आंकड़े में स्वर्ण संख्या का कोई अंदाजा नहीं लगाया गया है लेकिन जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर ग्वांगझू एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद लंदन ओलिंपिक में नया इतिहास बनाया उसे देखते हुए यदि इंचियोन में भारतीय खिलाड़ी चमत्कार कर जाए तो कोई हैरत नहीं होगी।

इस बार 70 पदक की उम्मीद

द.कोरिया भारत के लिए भाग्यशाली

दक्षिणकोरिया भारत के लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है। दक्षिण कोरिया में पहली बार 1986 में सोल में एशियाई खेलों की मेजबानी की थी जहां भारत ने पांच स्वर्ण, नौ रजत और 23 कांस्य सहित कुल 37 पदक जीते थे। दक्षिण कोरिया ने दूसरी बार 2002 में बुसान में भारत की पदक संख्या में 1982 के बाद पहली बार उल्लेखनीय वृद्धि हुई। भारत ने बुसान में 11 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते। सोल में जहां पांच स्वर्ण थे वहां बुसान में 11 स्वर्ण पदक हो गए। उम्मीद की जानी चाहिए कि इंचियोन भारत के लिए भाग्यशाली साबित होगा और वह अपनी अब तक की पदक संख्या को पीछे छोड़कर नया इतिहास रचेगा।

दिल्ली एशियाड में जीते 13 स्वर्ण

भारत ने इससे पहले 1982 में अपनी मेजबानी में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में 13 स्वर्ण, 19 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 57 पदक जीते थे। कुल पदकों के लिहाज से यह भारत का ग्वांगझू से पहले तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जिसे भारत ने 2010 में पार कर लिया था।