अमर अग्रवाल आज कोरिया में
बैकंुठपुर| लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल आज कोरिया में आगमन होगा। जिला महामंत्री कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि सुबह ट्रेन से बैकुण्ठपुर पहुंचेगे। इसके उपरांत विश्राम गृह में विश्राम करेंगे। इसके बाद 10 बजे नगर पालिका बैकुण्ठपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा 11 बजे चरचा नगर पालिका में नगर पालिका के कार्यक्रम शामिल होने के पश्चात मनेन्द्रगढ़ के रवाना होंगे।
मनेन्द्रगढ़ में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद नई लेदरी नगर पंचायत के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।