असाक्षरों को कराएं एग्जाम में शामिल
सांसद गोद ग्राम जोरंडाझरिया में शनिवार को साक्षरता मिशन द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य मिशन संचालक जेनेविवा किंडो, जिला परियोजना संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन शशिकांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सुश्री किंडो द्वारा 22 मार्च को होने वाले राज्य व्यापी परीक्षा अभियान में सभी 185 असाक्षरों को परीक्षा में भाग लेने के लिए सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत साक्षर होने पर ही सांसद श्री साय का सपना पूरा होगा। साथ ही सांसद आदर्श ग्राम होने के नाते सभी का साक्षर होना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री किंडो का गृह ग्राम कुनकुरी क्षेत्र होने के नाते उनकी इच्छा है कि यहां किसी तरह की विभागीय कमी न रहे। जिससे वे ग्रामीणों को अनेक गांवों के उदाहरण सहित पूरी आत्मीयता से समझाइश दी।
साथ ही साक्षर होने से जीवन में उपयोगिता एवं फायदों को बताकर प्रेरित किया। इस दौरान पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बीडीसी श्रीमती कौशल्या यादव, सरपंच कतारी राम, जगमोहन आपट, फरसाबहार बीआरसी केपी शर्मा, एमडी नायक, साक्षर भारत मिशन से कौशल यादव ,विकासखंड के सभी प्रेरक अनुदेशक, पंच, असाक्षर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
साक्षरता मिशन की बैठक के दौरान ग्रामीणों को जानकारी देते हुए।