पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राम कथा सुनने उमड़ रही भक्तों की भीड़

राम कथा सुनने उमड़ रही भक्तों की भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम कथा आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामीणों के सौजन्य से कुनकुरी नगर में मुख्य मार्ग पर बुधवार से संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन शुरू किया गया है। कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई संगीतमय श्री राम कथा वृंदावन से आए श्री राम कथा मर्मज्ञ आचार्य अखिल महाराज एवं मंडली द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

अखिल महाराज का वृंदावन से कुनकुरी नगरागमन पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पूर्व श्री गणेश, नवग्रह, सर्वतोभद्र आदि देवताओं का आव्हान प्रतिष्ठापन, पूजन करने के बाद प्रारंभ हुई शोभायात्रा में नगर के महिला पुरुष उत्साहपूर्वक भारी संख्या में सम्मिलित हुए।

राम कथा के इस आयोजन के प्रथम दिवस गुरु महिमा और तुलसीदास चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामायण एवं महाभारत ग्रंथों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कथा को विस्तार देते हुए रामचरित्र मानस के दिव्य चरित्रों में से शिव सती चरित्र के प्रेरक प्रसंग के साथ शिव गौरी विवाह का वर्णन किया गया। तीसरे दिन शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग का भव्य आयोजन के साथ श्रीराम कथा का श्रवण भक्तों ने किया।

इस अवसर पर आचार्य अखिल जी महाराज ने देश की पहचान संस्कृति एवं परंपराओं को संभालकर रखने का संदेश भी दिया। कथा के चौथे दिन शनिवार को श्री राम जानकी विवाह के प्रसंग पर राम कथा भक्तों के द्वारा भव्य आयोजन के अन्तर्गत श्रद्धापूर्वक सुनी गई। संगीतमय राम कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित हो रही है। राम कथा का आयोजन 19 फरवरी शुक्रवार तक चलेगा।

शोभा यात्रा के बाद स्थल पर आचार्य अखिल से कथा सुनने पहुचे राम भक्त।

आयोजन
खबरें और भी हैं...