- Hindi News
- शारदीय नवरात्र पर अखंड ज्योत हुई प्रज्जवलित
शारदीय नवरात्र पर अखंड ज्योत हुई प्रज्जवलित
श्रीअघोरेश्वर भगवान राम की पावन स्मृति में स्थापित श्री समवर्ती समूह संस्थान एवं श्री अघोरेश्वर भगवान राम गुरू कुल के ग्राम महुआटोली (कंडोरा) स्थित आश्रम में शारदीय नवरात्र पर्व शुरू हुआ।
इस वर्ष आठ दिनों तक चलने वाले शक्ति अराधना के इस महापर्व का शुभारंभ संस्थापक संचालक औघड़ बाबा समूह र| रामजी द्वारा कलश स्थापना एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। सुबह मां सर्वेश्वरी की पूजा आरती के साथ श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व के अनुष्ठान को प्रारंभ किया। नवरात्रि मं श्रद्धालु अपने ईष्टदेव एवं मां भगवती को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ, जप-तप, हवन, आरती, भजन कीर्तन आदि धार्मिक विधान करेंगे। साधकों द्वारा इस अनुष्ठान के में साधना को पूर्णता प्रदान करने के लिए कठोर नियमों का पालन किया जाता है।
इस महापर्व के विभिन्न आयोजनों में देश के विभिन्न प्रांतों से भी श्रद्धालु इस आश्रम एवं इसके शाखा आश्रमों में आकर शामिल होते हैं। श्री समवर्ती समूह की अन्य शाखा आश्रमों में भी शारदीय नवरात्र मनाया जा रहा है।
मटकों में ढ़के हुई अखंड ज्योती