पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुनकुरी|स्थानीय शिवमंदिर परिसर स्थित पंडाल में कलश स्थापना, केश श्रृंगार,

कुनकुरी|स्थानीय शिवमंदिर परिसर स्थित पंडाल में कलश स्थापना, केश श्रृंगार,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी|स्थानीय शिवमंदिर परिसर स्थित पंडाल में कलश स्थापना, केश श्रृंगार, द्रव्य अर्पण कर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची।

महोत्सव के सभी धार्मिक विधान आचार्य पंं. गोविंद मिश्रा द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। नगर में डुगडुगिया, बजरंगनगर, श्याम मित्र मंडल मेनरोड, गड़ाकाटा सहित अन्य स्थानों के पंडालों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा के साथ देवी अराधना शुरु