मानव अधिकार दिवस पर छात्रों ने ली शपथ
कुनकुरी| विश्वमानव अधिकार दिवस के अवसर पर शासउमा विद्यालय चरईडांड में 10 दिसम्बर बुधवार को समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में लगभग तीन सौ छात्र छात्राओं को योगेश कुमार धीवर द्वारा मानव अधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती एल एम केरकेट्टा, श्रीमती एस तिर्की, एवं श्रीमती के भट्ट ने मानव अधिकार के बारे में छात्रों को जानकारी दी। श्रीमती कुजूर, श्रीमती आर प्रधान, श्रीमती एस के लकड़ा ने जाति एवं धर्म के आधार पर मानवों में भेद करने की निंदा करते हुए समस्त मानवों को समान अधिकार मिलने का समर्थन किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर वी के बुनकर, एस यादव, एन पी यादव, वाई तिग्गा, के तिग्गा, के सिंह, एवं एस पैकरा ने मानव मानव एक समान, जात पांत का मिटे निशान प्रेरक वाक्य पर अपने संबोधन को केन्द्रित करते हुए कहा कि दुनिया में केवल एक ही जाति है मानव जाति और एक ही धर्म है मानव धर्म। अतः हमें आपसी द्वेष एवं ईर्ष्या को त्यागकर देश के समस्त नागरिकों के प्रति आदर सम्मान का समान भाव रखना चाहिए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में एम सिंह, एस केरकेट्टा, के कुजूर, एस तिर्की स्टॉफ का योगदान रहा।
मानव अधिकार दिवस पर शपथ लेते स्टूडेंट्स।