पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के प्रति किया जागरूक

सफाई के प्रति किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयबालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय शिविर ग्राम गड़ाबहार में आयोजित किया गया। रासेयो के इस शिविर में छात्रों ने सामाजिक दायित्व निर्वहन के अनेक कार्यक्रमों को सम्पन्न किया जिसमें प्रमुखतः स्वच्छता कार्यक्रम रहा जिसके अन्तर्गत ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई का कार्य सम्पन्न कर ग्रामवासियों को इसके महत्व से अवगत कराया गया।

शिविर में छात्रों ने अनुशासनबद्ध रहकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य, शिक्षा, अंधविश्वास, स्वच्छता, नशा मुक्ति, आदि विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया।रासेयो के इस सात दिवसीय शिविर के समापन पर आयोजित समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मार्टिन खलखो एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक श्रीराम बनवासी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार कश्यप ने इस शिविर में संचालित हुई विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

पूर्व कार्यक्रम अधिकारी वाई आर कैवर्त ने छात्रों को रासेयो की गतिविधियों एवं महत्व से परिचित कराया. समापन के इस समारोह में रासेयो के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत स्वागत गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत किये गये. प्रभारी प्राचार्य मार्टिन खलखो एवं प्रधानाध्यापक श्रीराम बनवासी ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शिक्षा के महत्व के बारे में उद्बोधन दिया गया।

इस कार्यक्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी के व्याख्याता पंचायत सुधीर सिन्हा, शिक्षक पंचायत सुरेश खलखो, पूर्व माध्यमिक शाला गड़ाबहार के शिक्षक पंचायत वीरेंद्र यादव, रूना मिंज, तथा प्राथमिक शाला के शिक्षक एवं छात्रगण सम्मिलित हुए।

रासेयो शिविर में सफाई की जानकारी देती छात्रा।