पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरवासियों को बताया इवीएम में कैसे डालें वोट

नगरवासियों को बताया इवीएम में कैसे डालें वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताह भर तक चलेगा प्रदर्शन कार्यक्रम

भास्करन्यूज|कुनकुरी

नगरीयनिकाय आम निर्वाचन 14 में प्रथम बार प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन की कार्यप्रणाली एवं प्रयोग विधि से मतदाताओं को अवगत कराने के लिये कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डों के विभिन्न स्थलों पर इवीएम द्वारा मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है. इसी कार्यक्रम में साप्ताहिक बाजार बुधवार को बाजारडांड, हालीक्रास अस्पताल चौक एवं बजरंगनगर में इवीएम द्वारा मतदान की प्रक्रिया से मतदाताओं को अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ सरलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्रता पूर्वक सरलता से कर सके। ईवीएम मशीन द्वारा प्रदर्शन मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिये 11 दिसम्बर को टाकीज चौक, पुरानी बस्ती, ग्रोटोलाइन, 12 दिसंबर शुक्रवार को जामटोली ग्रोटो चौक, डुगडुगिया कीर्तन भवन, एवं लंबीटोली एक्सचेंज, 13 दिसंबर शनिवार को आजाद मोहल्ला चौक, खेल मैदान चौक, जामपारा संगीतनगर, 14 दिसंबर रविवार को प्राथमिक शाला कोरवाडेरा, आदर्शनगर, टोगरीटोली आंगनबाड़ी, 15 दिसंबर सोमवार को बेहराटोली तालाब के पास, तथा नगर पंचायत कार्यालय में लोगो को जानकारी दी जायेगी. इस कार्यक्रम के संचालक दल द्वारा लोगो से निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर प्रदर्शन मतदान में भाग लेने की अपील की गई है।

इस बार मतदान में पहली बार एक ही ईवीएम पर दो पदो अध्यक्ष नगर पंचायत तथा संबंधिक वार्ड के पार्षद के लिए मतदान किया जायेगा। अतः प्रत्येक मतदाता को मतदान हेतु दो बार ईवीएम मशीन का बटन दबाना होगा जिसके बाद बीप की आवाज अाएगी तब मतदान सम्पन्न माना जायेगा।

ईवीएम प्रदर्शन मतदाता के प्रथम दिवस बाजार डांड कुनकुरी में लगभग पांच सौ तथा हॉलीक्रास चौक पर लगभग दो सौ मतदाताओं ने प्रदर्शन मतदान में मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

इवीएम में वोट डालने का तरीका बताते चुनावकर्मी।