पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण गंदगी से जूझ रहा नगर का बस स्टैंड

अतिक्रमण गंदगी से जूझ रहा नगर का बस स्टैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरका व्यस्ततम क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला स्थानीय बस स्टैंड अतिक्रमण अव्यवस्था एवं गंदगी को लेकर मुसाफिरों एवं जनता के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। प्रतिक्षालय के पास कुछ ही दिनों पूर्व निर्मित टंकी में पानी उपलब्ध कराने से ज्यादा बस स्टैंड में कीचड़ फैलाने के कार्य को अंजाम दे रही है। इस टंकी के नलों के पास फैली गंदगी के कारण यात्री इस टंकी के पानी का पेयजल के रूप में उपयोग ही नहीं करते है। यह टंकी केवल बस स्टैंड क्षेत्र के होटलों सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पानी उपलब्ध कराने के काम रही है।

प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का दिया गया नारा नगर पंचायत के संरक्षण में दम तोड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति के दो स्रोत बस स्टैंड में हैंडपंप एवं पानी टंकी के रूप में है, जिनसे बहने वाले गंदे पानी के निकास की कोई स्थायी एवं कारगर व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बस स्टैंड का प्रतिक्षालय से सटा क्षेत्र गंदे पानी से भरा रहता है। बस स्टैंड क्षेत्र से ठेले खोमचों आदि से वसूली का ठेका भी नगर पंचायत को एक लाख रुपए से अधिक का राजस्व उपलब्ध कराता है, जिसकी आड़ में ठेलों के माध्यम से अतिक्रमण को प्रशासनिक संरक्षण मिला हुआ है। प्रतिक्षालय तक का उपयोग व्यवसायियों के गोदाम के रूप में किया जा रहा है। गंदगी और अतिक्रमण के साथ यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का अभाव विशेषकर महिला यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन गया है। बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक टायलेट भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका भी संचालन बिना ठेके के मिली भगत से किया जा रहा है। कुनकुरी नगर के बस स्टैंड से प्रतिदिन स्थानीय एवं लंबी दूरी के रूट पर सौ से अधिक बसों का आवागमन होता है। बेतरतीब लगे ठेले प्रतिक्षालय से बस तक जाने में भी यात्रियों को असुविधा उत्पन्न कर रहे है। कुछ दिनों पूर्व स्थानीय प्रशासन द्वारा बस स्टैंड के ठेलों को किनारे व्यवस्थित ढंग से लगवाने का प्रयास किया गया था। नगर पंचायत के कुछ विशेष कृपापात्र ठेले वाले बीच बस स्टैंड में ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे है। साथ ही यात्रियों एवं लोगों से दुर्व्यवहार भी कर रहे है। इन अवैध ठेलों द्वारा फलों के छिलके एवं अवशेषों द्वारा दिनभर गंदगी फैलाई जाती है। इन गंदगियों से आकर्षिक होकर आवारा मवेशी दिन भर बस स्टैंड में डेरा डाले