पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड पार्षद के लिए आठ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

वार्ड पार्षद के लिए आठ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी|नगर पंचायतअध्यक्ष पद एवं 15 वार्ड पार्षदों के पद के लिए घोषित हुए चुनावों के तहत प्रारंभ हुई नामांकन की प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार तक कुल सात वार्ड के लिए आठ पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिये किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी अथवा निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन के पहले दिन गुरूवार को पार्षद पद के लिए वार्ड क्रमांक 1 से उर्मिला नाग द्वारा भाजपा प्रत्याशी के रूप में एवं वार्ड क्रमांक 4 एवं 11 से दिलीप जैन एवं चंदन ठाकुर द्वारा नामांकन भरा गया। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी रामपती, वार्ड क्रमांक चार से निर्दलीय अजीत कुमार जैन, वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस पार्टी से अजीत किस्पोट्टा, वार्ड क्रमांक 12 से निर्दलीय लक्ष्मी बाई और वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जानकी चौहान द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।