पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 और 20 फरवरी को आयुष मेला होंगे आयोजित

19 और 20 फरवरी को आयुष मेला होंगे आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी| आयुषस्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉक्टर प्रदीप कुमार पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी के निर्देश पर आगामी 19 फरवरी गुरूवार को विकास खण्ड कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम केराडीह में तथा विकास खण्ड दुलदुला के विधायक आदर्श ग्राम जामपानी में 20 फरवरी को विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। आयुष स्वास्थ्य मेला में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धती से निःशुल्क चिकित्सा कर औषधी वितरण किया जायेगा। इस शिविर में मलेरिया बिमारी हेतु रक्त परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।



आयुष स्वास्थ्य मेला प्रभारी द्वारा नागरिकों से इस आयुष स्वास्थ्य मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।