75 वर्षीय वृद्धा ने िकया आत्मदाह
कुनकुरी. जिंदगीके पचहत्तर वर्ष बिताने के बाद वृद्धावस्था की परेशानी जब बर्दाश्त से बाहर लगने लगी तो महिला ने दुनिया छोड़ने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के खंडसा गांव की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडसा निवासी महिला सुमति बाई पति शंखनाथ रौतिया (75) ने 17 सितम्बर बुधवार की सुबह दस बजे के करीब अपनी झोपड़ी में खुद पर मिटटी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। कमरे से धुआ और वृद्धा की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे घरवाले दौड़े। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वृद्धा आग की लपटों में घिरी थी। तत्काल आग बुझाकर महिला को कुनकुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्सी प्रतिशत तक जल चुकी सुमति ने दूसरे दिन 18 सितम्बर की सुबह दम तोड़ दिया।मृतका के बेटे गिरधारी सिंह ने बताया कि उसकी माँ काफी कमजोर हो गई थी, दोनों हाथ जमीन पर रखकर जैसे तैसे चल फिर पा रही थी। वह कई दिनों से अपने बुढ़ापे को लेकर काफी परेशान रह रही थी। मृतका ने घटना के दिन अपने सारे कपड़े बिस्तर को जमा कर ढिबरी से मिटटी तेल छिड़ककर आग लगा ली थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।