पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रासेयो के माध्यम से होता है व्यक्तित्व का विकास

रासेयो के माध्यम से होता है व्यक्तित्व का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी/नारायणपुर. विकासखण्ड कुनकुरी के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रीमुण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयं सेवक छात्र छात्राओं द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य श्रीमती एस टोप्पो एवं श्रीमती कुजूर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी भोजराज वर्मा द्वारा छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों से छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है और उनका भविष्य उज्ज्वल बनता है. शिविरों में गतिविधियों के आधार पर मिलने वाले बी और सी श्रेणी के प्रमाण पत्रों की उपयोगिता एवं उनसे मिलने वाले लाभ से अवगत कराया गया। श्रीमती कुजूर ने उठो जागो नौजवान गीत गाकर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। स्वयं सेवक छात्र छात्राओं द्वारा भी प्रेरणा गीत गाये गए। इस कार्यक्रम में नीलम बाखला, जेवत राम, आशुतोष नीरज, जगदीश प्रसाद बंजारे, गोपाल राम यादव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।