पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़

दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडाल में बनाई गई आकर्षक झांकियां

अंकिरा| नवरात्रके पांचवें दिन दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। जैसे-जैसे दशहरा की तिथि नजदीक रही, श्रद्धालुओं की भीड़़ भी पंडालों में बढ़ती जा रही है। अंचल में मां भवानी के जयकारे एवं जसगीत दिन भर गूंज रहे हैं। शाम को आरती के बाद अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अंकिरा के सरपंच शिवाराम बाबा भी मंदिर में निरंतर सेवा कर रहे हैं। तपकरा में भी माता की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की जा रही है। वहां भी सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड मां के दर्शन के लिए पहुंच रही है। साथ ही रायगढ़-लवाकेरा मुख्य मार्ग पर माता की नगरी के रूप में प्रसिद्ध गंझियाडीह में भी विधिवत पूजा- अर्चना की जा रही है रोज धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं मन्नत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिनकी मन्नत पूरी हुई है वे मन्नत के समय टांगे गए नारियल भी उतार रहे हैं। तपकरा में सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किया गया है। जहां रोजाना कार्यक्रम हो रहे हैं। तपकरा के दुर्गा मंदिर समिति द्वारा भी आकर्षक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। फरसाबहार एवं पंडरीपानी के सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति द्वारा भी पूजा भी व्यापक तैयारी की गई है।